scriptपुर्तगालः जंगल की आग ने लील ली 57 जिंदगियां, कार से भागने वाले भी जिंदा जले | Portugal wildfire: 57 killed, victims burned in cars as they fled | Patrika News

पुर्तगालः जंगल की आग ने लील ली 57 जिंदगियां, कार से भागने वाले भी जिंदा जले

Published: Jun 19, 2017 09:10:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

पुर्तगाल के मध्यवर्ती भाग में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर करीब 57 लोगों की मौत गई, जबकि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

पुर्तगाल के मध्यवर्ती भाग में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर करीब 57 लोगों की मौत गई, जबकि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। अभी भी कई लोग आग में फंसे हुए हैं। हादसे में जान बचाकर भाग रहे 18 लोग कार के अंदर जल कर मर गए। वहीं, कई लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण भी हुई है। दमकल विभाग के करीब 600 कर्मी शनिवार से ही आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
राष्ट्रपति घटनास्थल गए

आंतरिक मंत्रालय के अनुसार हादसे में ज्यादातर लोग आग की चपेट में आकर कार के अंदर ही मर गए। राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डे सौसा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
हवा से धधकी आग

राजधानी लिस्बन से 200 किलोमीटर दक्षिणपूर्व पेड्रोगाओ ग्रांडे क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में लगी आग ने तेज हवाओं के चलते भीषण रूप धारण कर लिया। 

PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुर्तगाल के जंगल में आग की घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा पुर्तगाल के जंगल में आग की घटना में मारे गए लोगों के बारे जानकर दुख हुआ। इस दुखद घटना के लिए पुर्तगाल के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो