विदेश

नेपाल की जनता का लोकतंत्र से मोह भंग, राजशाही की वापसी के समर्थन में उठी आवाज़

Nepal Protest: नेपाल में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनबाजी हो रही है। वजह एक है और वो है देश में राजशाही को वापस लाने की मांग।

Mar 12, 2024 / 06:12 pm

Tanay Mishra

Protest in Nepal

नेपाल (Nepal) में विरोध प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। देश में अलग-अलग जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर किस वजह से नेपाल में प्रदर्शन हो रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसकी एक ही वजह है और वो है देश में राजशाही (Monarchy) को वापस लाने की मांग। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। नेपाल में लोग एक बार फिर से राजशाही की मांग उठा रहे हैं।


राजशाही के समर्थन में हो रही है नारेबाजी

नेपाल में लोग राजशाही के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं। साथ ही “वापस आओ राजा देश बचाओ”, “हमारे प्यारे राजा अमर रहें” हम चाहते हैं राजशाही” जैसे नारे नेपाल की सड़कों पर अलग-अलग जगह गूंज रहे हैं।

2008 में हुआ था राजशाही का अंत

नेपाल में 2008 में राजशाही का अंत हुआ था। 16 साल पहले नेपाल में लोगों ने सड़कों पर उतरकर ही तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र शाह को सिंहासन छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। तभी नेपाल में राजशाही खत्म हुई थी और लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी।

लोकतंत्र से मोह भंग

नेपाल में 2008 में राजशाही के खत्म होने के बाद से अब तक 13 सरकारें रह चुकी हैं। पर अब नेपाल के लोगों का लोकतंत्र से मोह भंग हो चुका है और राजशाही को वापस लाने की मांग उठ रही है।

भ्रष्टाचार है लोकतंत्र से भरोसा उठने की वजह

नेपाल के लोगों का मानना है कि राजनीतिक पार्टियाँ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल भी पैदा हो गया है और लोगों का लोकतंत्र से भरोसा भी उठ गया है।

हिंदू धर्म को राज्य धर्म बनाने की मांग

नेपाल में सिर्फ राजशाही को वापस लाने की नहीं, बल्कि हिंदू धर्म को राज्य धर्म बनाने की मांग भी उठ रही है। नेपाल हिंदू जनसंख्या बाहुल्य वाला देश है और वहाँ के लोग राजशाही की वापसी के साथ यह भी चाहते हैं कि नेपाल में हिंदू धर्म को राज्य धर्म घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ें

उड़ान भरते हुए विमान का हाइड्रोलिक फ्लूइड हुआ लीक, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Hindi News / world / नेपाल की जनता का लोकतंत्र से मोह भंग, राजशाही की वापसी के समर्थन में उठी आवाज़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.