scriptPutin Speech: भारत को लूटने वाले पश्चिमी देश अब रूस को बनाना चाहते हैं गुलाम… ऐसा कभी होने नहीं देंगे | Putin Speech: Western countries looted India now have eye on Russia | Patrika News

Putin Speech: भारत को लूटने वाले पश्चिमी देश अब रूस को बनाना चाहते हैं गुलाम… ऐसा कभी होने नहीं देंगे

locationजयपुरPublished: Sep 30, 2022 08:44:02 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

आज के बाद से यूरोप का इतिहास हमेशा के लिए बदल गया है। इसके क्या परिणाम होंगे ये तो भविष्य बताएगा पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी क्षेत्रों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन की तथाकथित ‘स्वतंत्रता’ को मान्यता देने वाली एक घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पुतिन ने कहा अब डोनबास के नागरिक रूस के नागरिक हैं, हमेशा के लिए। पुतिन ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों पर कोई भी हमला रूस पर ही हमला होगा और रूस इसका पूरी ताकत से जवाब देगा।

putin_annexes_ukraine.jpeg
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कब्जाए गए क्षेत्रों को अपने देश का औपचारिक हिस्सा घोषित कर दिया है। उन्होंने क्रेमलिन में आयोजित एक समारोह में यूक्रेन के चार इलाकों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन को रूसी क्षेत्र घोषित कर दिया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि इस क्षेत्र को लोग अब रूस के नागरिक हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा और अब उनकी नजर रूस पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने रूस के पूर्ववर्ती नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अमरीका के बहकावे में आकर अपनी सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हमने हथियारों के जखीरे को वैसे ही बनाए रखे। पुतिन ने आरोप लगाया कि नरसंहार का असली आरोपी अमरीका है, जिसने दुनियाभर के देशों पर झूठे आरोप लगाकर हमले किए और लाखों लोगों को मार डाला।
https://twitter.com/KimDotcom/status/1575845246973652993?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
‘पश्चिम ने भारत को लूटा, रूस पर भी थी बुरी नजर’
व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम रूस को उपनिवेश बनाना चाहता है। उन्होंने भारत जैसे देशों को लूटा है। (लेकिन) हमने खुद को कॉलोनी नहीं बनने दिया। पुतिन ने कहा कि रूस सोवियत संघ को फिर से बनाने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। यूएसएसआर अब नहीं है। हम अतीत को वापस नहीं ला सकते हैं और रूस को अब इसकी आवश्यकता नहीं है। हम इसके लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। पुतिन ने पहले दावा किया था कि आखिरी सोवियत नेताओं ने हमारे महान देश को नष्ट कर दिया था। पुतिन ने कहा कि सोवियत संघ के पतन के बाद, पश्चिम ने फैसला किया कि अब हम सभी को हमेशा के लिए इसका हुक्म को स्वीकार करना होगा। पुतिन ने कहा कि हम 90 के दशक, भयानक 90 के दशक को याद करते हैं, जो भूख, ठंड और निराशा से भरा था। लेकिन रूस दृढ़ रहा, पुनर्जीवित हुआ, मजबूत हुआ और फिर से दुनिया में अपनी सही जगह ले ली।
यूक्रेन और पश्चिम सुन ले- डोनबास के लोग हमारे नागरिक बन रहे हैं
पुतिन ने कहा कि डोनबास के लोगों ने आठ साल तक नरसंहार, गोलाबारी और नाकाबंदी का सामना किया है। खेरसॉन और ज़ापोरोज़े में अधिकारियों ने रूस और रूस की हर चीज के प्रति घृणा फैलाने का प्रयास किया। जब जनमत संग्रह हो रहे थे तब कीव ने चुनाव आयोगों में काम करने वाली महिला स्कूली शिक्षकों को निशाना बनाने और जनमत संग्रह में भाग लेने वाले लाखों लोगों के खिलाफ दमन की धमकी दी।
अब हम संघर्ष विराम को तैयार

पुतिन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कीव के अधिकारियों और पश्चिम में उनके वास्तविक आकाओं सहित हर कोई मेरी बात सुने और याद रखे कि ये लोग हमेशा के लिए हमारे नागरिक बन रहे हैं। हम कीव शासन से तत्काल संघर्ष विराम, सभी शत्रुताओं को समाप्त करने का आह्वान करते हैं। हम इसके लिए तैयार हैं।

पुतिन की चेतावनी- रूस सभी साधनों से अपने लोगों की रक्षा करेगा
रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के अधिकारियों से डोनबास, खेरसॉन और जापोरिजिया के लोगों की पसंद का सम्मान करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके अपने क्षेत्रों की रक्षा करेगा। पुतिन ने वादा किया कि लड़ाई में क्षतिग्रस्त शहरों और बस्तियों, आवास स्टॉक, स्कूलों, अस्पतालों, थिएटरों और संग्रहालयों को बहाल किया जाएगा, साथ ही उद्योग और बुनियादी ढांचे को भी बहाल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो