scriptRam Sahay Prasad Yadav elected as new Vice President of Nepal | Nepal Vice President : नेपाल के नए उपराष्ट्रपति चुने गए रामसहाय प्रसाद यादव | Patrika News

Nepal Vice President : नेपाल के नए उपराष्ट्रपति चुने गए रामसहाय प्रसाद यादव

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 05:34:53 pm

Nepal New Vice President नेपाल चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि, रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। वह मधेसी नेता हैं।

ram_sahay_prasad_yadav.jpg
नेपाल चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि, रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। वह मधेसी नेता हैं। रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं। नेपाल में उपराष्ट्रपति पद के लिए जनता समाज पार्टी से रामसहाय प्रसाद यादव, सीपीएन-यूएमएल से अष्ट लक्ष्मी शाक्य, जनमत पार्टी से प्रमिला यादव और ममता झा रेस में शामिल थीं। पर रामसहाय प्रसाद यादव ने सभी को पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया। उपराष्ट्रपति पद के लिए रामसहाय प्रसाद यादव को नेपाली कांग्रेस की तीन प्रमुख पार्टियों, सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट सहित सात दलों का समर्थन मिला। इन सात दलों के समर्थन की वजह से वे उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए। नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में मधेसी समुदाय ज्यादातर भारतीय मूल के हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.