scriptइसे कहते हैं किस्‍मत, पढ़ें, पाकिस्तान के नीली आंखों वाले अरशद खान की चायवाले से मॉडल बनने की कहानी | read arshad khan success story from tea shop to become a model | Patrika News

इसे कहते हैं किस्‍मत, पढ़ें, पाकिस्तान के नीली आंखों वाले अरशद खान की चायवाले से मॉडल बनने की कहानी

locationइंदौरPublished: Oct 19, 2016 08:13:00 pm

Submitted by:

balram singh

अरशद खान ये वो नाम है जो इस समय पाकिस्तान के साथ ही दुनिया में फेमस हे रहा है। अरशद की नीली आंखों व लुक्स के चलते लड़कियों के बीच वह ज्यादा सुर्खिया बंटोर रहा है।

arshad khan

arshad khan

कहते हैं किस्मत जब इंसान पर मेहरबान होती है तो वह रंक से राजा बन जाता है। इस का उदाहरण पाकिस्तान में हाल ही में देखने को मिला है। जहां एक चाय वाला रातों-रात स्टार बन गया है। 
अरशद खान ये वो नाम है जो इस समय पाकिस्तान के साथ ही दुनिया में फेमस हे रहा है। अरशद की नीली आंखों व लुक्स के चलते लड़कियों के बीच वह ज्यादा सुर्खिया बंटोर रहा है। 
अरशद को भी इस फेम का फायदा हो रहा है और पाकिस्तान में ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली एक कंपनी ने अरशद को अपना मॉडल बनाया है। साथ ही विज्ञापन की शूटिंग भी शुरु कर दी गई है।
अरशद खान इस्लामाबाद में पेशावर मोड़ स्थित इतवार बाजार में चाय की दुकान चलाता हैं। अरशद ने एक स्थानीय चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें देखने के लिए बहुत सारे लोग आते हैं। जिस वजह से मैं बहुत खुश हूं।
अरशद ऐसे बना स्टार

अरशद की तस्वीर फोटोग्राफर जिया अली ‘जावेरिया’ ने कुछ महीने पहले ली थी। इसे उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया था। तस्वीर की बढ़ती लोकप्रियता देख जिया ने बाद में फोटो पर वॉटरमार्क लगा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो