scriptRussia signs agreement to deploy Russian nuclear weapons in Belarus | रूस के परमाणु हथियारों की होगी बेलारूस में तैनाती, दोनों देशों में हुआ समझौता | Patrika News

रूस के परमाणु हथियारों की होगी बेलारूस में तैनाती, दोनों देशों में हुआ समझौता

locationजयपुरPublished: May 25, 2023 06:08:15 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के विषय में आज एक बड़ा फैसला लिया गया है। रूस और बेलारूस ने इसके तहत के बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे युद्ध में एक भयंकर मोड़ देखने को मिल सकता है।

putin_and_lukashenko.jpg
Vladimir Putin & Alexander Lukashenko

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 15 महीने पूरे हो चुके हैं। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी को रुस की आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन का प्लान कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। पर जिस युद्ध को पुतिन कुछ दिन में ही खत्म करना चाहते थे, उसे चलते एक साल से भी ज़्यादा समय गुज़र गया है। इस दौरान इस युद्ध में कई मोड़ आ चुके हैं। पर हाल ही में रूस ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे इस युद्ध में एक भयंकर मोड़ देखने को मिल सकता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.