scriptRussia Army Mobilization: Demonstration against military mobilization | Russia Army Mobilization: रूस में सैन्य लामबंदी के खिलाफ प्रदर्शन, 1300 से अधिक गिरफ्तार, जवान लोगों के देश छोड़ने पर रोक | Patrika News

Russia Army Mobilization: रूस में सैन्य लामबंदी के खिलाफ प्रदर्शन, 1300 से अधिक गिरफ्तार, जवान लोगों के देश छोड़ने पर रोक

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2022 05:21:06 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

Ukrain Russia War Crisis: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में लड़ने के लिए नागरिकों की आंशिक लामबंदी की घोषणा की गई है, इसके अंतर्गत 3 लाख लोगों को सेना में भर्ती किया जाना है। जिसके बाद इस घोषणा के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और अब तक 1300 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। यही नहीं, पुतिन की घोषणा सुन डरे रूसी लोग देश छोड़ रहे हैं। रूस से बाहर जाने वाली सभी उड़ाने लगभग पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। जिसके बाद युवाओं को देश छोड़ने पर रोक लगाने की भी खबर है।

hundreds-of-detainees-in-the-protests-in-russia-against-the.jpg
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीनों से लगातार युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के कराण यूक्रेन के कई शहरों को रूस ने तबाह कर दिया है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी को दोहराया है। उनके इस बयान पर कई देशों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। इस बीच ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है कि रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के बीच की उम्र के पुरुषों के लिए टिकट बुक पर रोक लगा दी है। लोग कार से या एयरलाइंस से देश छोड़ने के लिए आमदा हैं। बार्डर देशों पर कारों की लंबी लाइन देखी जा रही है। एयरलाइंस को डर है कि देश में कभी भी मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। दरअसल, पुतिन ने आर्थिक लामबंदी पर हस्ताक्षर करके ऐलान कर दिया है कि रिजर्विस्ट यानी आरक्षित सैनिकों की तैनाती की जाएगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.