रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,270 नए केस दर्ज
Published: May 01, 2021 09:30:50 pm
अब तक रूस में कुल 48,14,558 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में सेंट पीटर्सबर्ग में 737, मॉस्को में 649, रोस्तोव रीजन में 228, सामरा रीजन में 160 नए केस दर्ज किए गए हैं।
Corona news..सावधान, कोरोना ले रहा है जान, 7 की मौत
नई दिल्ली। रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9,270 नए केस दर्ज किए गए हैं। रुस के एंटी-कोरोनावायरस क्राइसिस सेंटर ने बताया कि अब तक रूस में कुल 48,14,558 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में सेंट पीटर्सबर्ग में 737, मॉस्को में 649, रोस्तोव रीजन में 228, सामरा रीजन में 160 नए केस दर्ज किए गए हैं। 27 मार्च के बाद पहली बार रूस में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए कोरोना केस नोट किए गए हैं। मॉस्को में पिछले दिन में आए 3,208 नए केस के बाद अब कुल 10,96,019 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।
रूस में पिछले 24 घंटों में 8,637 कोरोना पेशेंट्स ने रिकवरी की है, इस तरह अब तक रिकवर कर चुके पेशेंट्स की कुल संख्या 44,36,583 हो चुकी है। पिछले एक दिन में सेंट पीटर्सबर्ग में 978, मॉस्को रीजन में 545, रोस्तोव रीजन में 204 कोरोना पेशेंट्स को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। लगभग 1,929 कोरोना पेशेंट्स को पिछले एक दिन में डिस्चार्ज किया गया है जबकि देश की राजधानी में लगभग 84 हजार से अधिक कोविड 19 पेशेंट्स का इलाज चल रहा है।