
Russia shoots down Ukrainian drones
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 31 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और उन्हीं के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। यूक्रेन की तरफ से रूस पर समय-समय पर हमले भी किए जा रहे हैं। हालांकि रूस भी इन हमलों का डटकर सामना कर रहा है।
यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन्स से हमला
सोमवार देर रात को यूक्रेन ने रूस पर एक बार फिर ड्रोन्स से हमला किया। यूक्रेनी सेना ने रूस पर 16 ड्रोन्स से अटैक किया।
रूस ने मार गिराए यूक्रेनी ड्रोन्स
रूस की सेना को यूक्रेन के ड्रोन अटैक को विफल करने में कामयाबी मिली है। रूसी सेना ने बेलगोरोड (Belgorod) में 14 ड्रोन्स और काला सागर (Black Sea) के ऊपर 2 ड्रोन्स मार गिराए, यानी कि कुल 16 ड्रोन्स मार गिराए। रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें- इज़रायली सेना को मिली एक और कामयाबी, हिज़बुल्लाह के हेडक्वार्टर कमांडर सुहैल हुसैन को किया ढेर
Published on:
08 Oct 2024 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
