scriptयूक्रेन में भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर पर रूस ने दागी मिसाइल, 2 की मौत, 20 घायल | Russian missile strike hits crowded shopping mall in Ukraine | Patrika News

यूक्रेन में भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर पर रूस ने दागी मिसाइल, 2 की मौत, 20 घायल

Published: Jun 27, 2022 09:42:52 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Russian missile strike hit Ukraine: रूस ने यूक्रेन के Kremenchuk शहर में स्थित शॉपिंग सेंटर पर मिसाइल दागी है। इस हमले में 20 लोग घायल हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

Russian missile strike hits crowded shopping mall in Ukraine

Russian missile strike hits crowded shopping mall in Ukraine

रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है और ये युद्ध अब और भयावह रूप लेने लगा है। सोमवार को रूसी मिसाइल ने मध्य यूक्रेनी शहर क्रेमेनचुक में एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर पर हमला किया। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है और दो लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने खुद दी है। इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने जानकारी दी कि “लगभग 20 घायलों की जानकारी सामने आई है। दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बचाव अभियान जारी है।”
शॉपिंग सेंटर में 1 हजार से अधिक लोग
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, जब मिसाइल दागी गई थी उस समय 1,000 से अधिक लोग शॉपिंग सेंटर में थे। ऐसे में इस हमले में हताहत होने की संख्या की कल्पना करना भी असंभव है।

वायरल हो रहा हमले का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हमले के फुटेज में आप लोगों में दहशत का माहौल देख सकते हैं। शॉपिंग मॉल से आग की लपटे दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धुआँ-धुआँ दिखाई दे रहा है। इस हमले की हर तरफ निंदा की जा रही है।
https://twitter.com/KyivIndependent/status/1541429159792197632?ref_src=twsrc%5Etfw
रूस का इरादा लोगों को मारने का है
इस हमले पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा कि रूस शॉपिंग सेंटर पर हमला कर रहा है क्योंकि वो आम जनता को मारना चाहता है। उसका इरादा अगर लोगों को मारने का नहीं था तो भीड़ वाले इलाके पर मिसाइल नहीं दागता।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के साथ-साथ अतिरिक्त आर्टीलरी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें

यूक्रेन पर हमले के बाद से पहली विदेश यात्रा, इन देशों का करेंगे दौरा




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो