scriptRussian missile strike on Ukraine's Chernihiv killed 5 and wounded 37 | रूस ने यूक्रेन के चेर्निहीव पर दागी मिसाइल, 7 लोगों की मौत और 117 घायल | Patrika News

रूस ने यूक्रेन के चेर्निहीव पर दागी मिसाइल, 7 लोगों की मौत और 117 घायल

locationजयपुरPublished: Aug 19, 2023 10:09:35 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 18 महीने पूरे होने वाले हैं। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और अभी भी रूस रुका नहीं है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल दागी।

russia_missile_strike_on_chernihiv.jpg
Russian missile strike on Chernihiv

24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जो युद्ध शुरू हुआ था, वो अभी भी जारी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी और इसे 18 महीने पूरे होने वाले हैं। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। हालांकि युद्ध में लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में रूस की तरफ से शुरू से ही न सिर्फ यूक्रेन की आर्मी पर, बल्कि यूक्रेन के शहरों पर भी हमले किए जा रहे हैं। इसके लिए मिसाइलों और ड्रोन्स तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल दागी और निशाना बना चेर्निहीव (Chernihiv) शहर।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.