scriptsaudi arabia mecca madina hajj pilgrims bus accidnet twenty killed dozen of ijured | सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, दो दर्जन घायल | Patrika News

सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, दो दर्जन घायल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2023 07:59:48 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हज यात्रियों से खचाखच भरी एक पहले पुल से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर के बाद बस में आग भी लग गई। इस हादसे में 20 लोग जिंदा जल गए।

saudi arabia mecca madina hajj
saudi arabia mecca madina hajj
मुस्लिम धर्म में मक्का मदीना बहुत ही पवित्र जगह है। हर वर्ष वहां पर लाखों की संख्या में लोग जाते है। रमजान के पहले हफ्ते में सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस एक पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बस हादसे में शामिल पीड़ित लोग अलग-अलग देश के रहने वाले है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.