scriptसऊदी के क्राउन प्रिंस की अनकही दास्तां | Saudi Crown Prince's Untold Tales | Patrika News
विदेश

सऊदी के क्राउन प्रिंस की अनकही दास्तां

अपनी मां तक को कैद करवा दिया। लेबनान के प्रधानमंत्री को बंधक बना लिया था

Mar 21, 2020 / 11:18 pm

pushpesh

सऊदी के क्राउन प्रिंस की अनकही दास्तां

सऊदी के क्राउन प्रिंस की अनकही दास्तां

जयपुर.

एमबीएस यानी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और भावी सम्राट मोहम्मद बिन सलमान के जीवन से जुड़े कई पहलू ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। बेन हबर्ड की पुस्तक में चौंकाने वाले खुलासे तो नहीं हैं, लेकिन कई रहस्योद्घाटन जरूर हैं। 34 वर्षीय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को भावी राजा क्यों चुना गया? सम्राट सलमान के छठे पुत्र बिन सलमान अपने अन्य भाई-बहनों (इनमें सौतेले भी) के विपरीत विदेशों में नहीं पढ़े। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सऊदी अरब में ही हुई है। दूसरा, उनका क्रूर स्वभाव, जिसके आगे कद्दावर लोग भी बात करने से डरते हैं। सोशल मीडिया पर निजी टिप्पणी करने पर गिरफ्तारी या जेल में डाल दिया जाता है। हबर्ड लिखते हैं कि सऊदी अरब कभी भी लोकतांत्रिक देश नहीं रहा और आधी सदी से मौजूदा शासक ने इसे वश में कर रखा है। हालांकि उन्होंने कई सुधार के काम किए हैं, जैसे महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी और फिल्म थिएटर फिर से खोले गए।
पुस्तक बताती है कि कैसे सलमान ने गैंगस्टर रणनीति के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। उन्होंने अपनी मां तक को कैद करवा दिया। लेबनान के प्रधानमंत्री को बंधक बना लिया था। बड़े चचेरे भाई मोहम्मद बिन नायेफ को तख्तापलट की कोशिशों के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें मोहम्मद के बीमार पिता किंग सलमान ने क्राउन प्रिंस घोषित किया था। तर्कपूर्ण आलोचना करने वाले पत्रकार खशोगी की हत्या की साजिश रची। 2017 में मोहम्मद सलमान ने सऊदी अरब के प्रमुख उद्योगपतियों को बदनाम कर होटल में महीनों तक कैद रखा। अमरीका की शह पर अरब देशों के साथ धोखा किया और यमन के गृहयुद्ध में खूनी हस्तक्षेप भी सलमान की बड़ी साजिश को दर्शाता है।

Home / world / सऊदी के क्राउन प्रिंस की अनकही दास्तां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो