scriptपाकिस्तान की दरगाह में 20 जायरीन की हत्या, संरक्षक पर नशीली चीज खिलाकर कत्ल का शक | shrine custodian tortures and kills 20 in sargodha pakistan | Patrika News

पाकिस्तान की दरगाह में 20 जायरीन की हत्या, संरक्षक पर नशीली चीज खिलाकर कत्ल का शक

Published: Apr 02, 2017 01:35:00 pm

Submitted by:

पुलिस अब तक दरगाह से 19 शवों की पहचान कर चुकी है। इनमें 16 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने एक और शव मिलने का दावा किया।

pakistan shrine
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित एक दरगाह में 20 लोगों की हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह मामला सरगोधा की एक दरगाह का है जो पंजाब के चक-95 गांव में है। 

मृतकों में छह लोगों का संबंध एक ही परिवार से बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आशंका जताई है कि हत्या से पहले जायरीन को कोई नशीली चीज खिलाई गई। इसके बाद छुरा घोंपकर उनका कत्ल किया गया।
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, सरगोधा के डिप्टी कमिश्नर लियाकत अली ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है। उन्होंने कहा कि दरगाह के संरक्षक अब्दुल वहीद ने कत्ल करने के लिए छुरा और लाठी का इस्तेमाल किया।
इस मामले में पुलिस ने संरक्षक सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 
घटना की सूचना मिलने के बाद दरगाह में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध लाहौर निवासी एक व्यक्ति को बताया है जो पाकिस्तान चुनाव आयोग का कर्मचारी है। 
पुलिस अब तक दरगाह से 19 शवों की पहचान कर चुकी है। इनमें 16 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने एक और शव मिलने का दावा किया। 

डिप्टी कमिश्नर लियाकत अली ने दरगाह संरक्षक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इससे इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो