scriptछोटा राजन का बड़ा आरोप, ‘दाऊद से मिले हुए हैं मुंबई पुलिस के कुछ लोग’ | some mumbai police man linked by daud ibrahim says chhota rajan | Patrika News

छोटा राजन का बड़ा आरोप, ‘दाऊद से मिले हुए हैं मुंबई पुलिस के कुछ लोग’

Published: Nov 03, 2015 09:48:00 am

Submitted by:

firoz shaifi

इंडोनेशिया में गिरफ्तार हुए  भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवल्र्ड डॉन छोटा
राजन ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। राजन ने कहा कि उसे मुंबई
पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उसके कुुछ लोग दाऊद इब्राहिम से मिले
हुए हैं।

इंडोनेशिया में गिरफ्तार हुए भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। राजन ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उसके कुुछ लोग दाऊद इब्राहिम से मिले हुए हैं।

बाली में मीडिया से बातचीत में छोटा राज ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए भारत सरकार से गुजारिश है कि उसे दिल्ली ले जाया जाए। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए हैं। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले फर्जी है।

 दाऊद को लेकर सवाल राजन ने कहा कि वे दाऊद इब्राहिम से डरता नहीं है, वह हमेशा उसके खिलाफ लड़ता रहा है।

गौरतलब है कि छोटा राजन कभी दाऊद का बेहद नजदीकी हुआ करता था, 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई। 2000 में राजन पर जानलेवा हमला भी हो चुका है।

वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया में प्रत्यर्पण संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छोटा राजन को बुधवार या गुरुवार तक भारत लाया जा सकता है।
rajan 1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो