scriptश्रीलंका में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, पेट्रोल 420 तो डीजल 400 रुपए प्रति लीटर | Sri Lanka crisis Petrol Diesel Prices Cross 400 rs per litre | Patrika News

श्रीलंका में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, पेट्रोल 420 तो डीजल 400 रुपए प्रति लीटर

locationनई दिल्लीPublished: May 24, 2022 02:12:56 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

पेट्रोल-डीजल की कीमत से हर आय वर्ग के लोग प्रभावित होते है। बीते दिनों भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई गई थी। लेकिन गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत को फिर से बढ़ाया गया है।

petrol_diesel_prices.jpg

Sri Lanka crisis Petrol Diesel Prices Cross 400 rs per litre

पेट्रोल-डीजल की कीमत से जीवन का हर क्षेत्र प्रभावित होता है। इसकी कीमत में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ती है तो कटौती से हर चीज की कीमत में गिरावट भी आता है। भारत में बीते दिनों वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किया था। केंद्र के इस फैसले से महंगाई की मार झेल रहे देश के करोड़ों लोगों को राहत मिली। भारत के इस फैसले की सराहना पड़ोसी देशों ने भी की। लेकिन भारत के पड़ोस में स्थित एक देश में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमत सातवें आसमान पर है। जिससे वहां के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भारत के इस पड़ोसी देश में आज पेट्रोल 420 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 400 रुपए प्रति लीटर बिक रही है। यहां पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पंपों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है। घंटों तक लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है। हम बात कर रहे हैं कि श्रीलंका की। सोने की लंका कहा जाने वाला श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

https://twitter.com/kanchana_wij/status/1528915047266693120?ref_src=twsrc%5Etfw

मंगलवार को श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 24.3 तो डीजल की कीमत 38.4 प्रतिशत बढ़ा दी गई। इससे यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। श्रीलंका में 19 अप्रैल के बाद दूसरी बार तेल की कीमतों को बढ़ाया गया है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल 420 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 400 रुपए प्रति लीटर बीक रहा है।

यह भी पढ़ेंः आर्थिक तंगी और तेल की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान, अब कर्मियों को देगा ज्यादा छुट्टी

उल्लेखनीय हो कि श्रीलंका विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके चलते यह बढ़ोतरी की गई। बीते दिनों इसी आर्थिक संकट के कारण पूर्व प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद राज्य में सरकार विरोधी और समर्थकों में हिंसक झड़प भी हुई थी। देश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रानिल बिक्रमसिंघे को नया प्रधानमंत्री बनाया। जिसके बाद उनकी कैबिनेट अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः श्रीलंका के पूर्व पीएम के बेटे ने भारत को बताया ‘बड़ा भाई’, मदद के लिए किया धन्यवाद

भारत और श्रीलंका के बीच सबसे छोटी दूरी मात्र 54.8 किलोमीटर है। मतलब रास्ता हो तो एक घंटे में आदमी श्रीलंका पहुंच सकता है। आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत ने श्रीलंका की मदद भी की है। जिसके लिए वहां के नेताओं ने भारत की सराहना भी की। पेट्रोल-डीजल की कीमत के बाबत यहां एक और रोचक बात यह है कि श्रीलंका में भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमत 420 और 400 रुपए प्रति लीटर हो गई हो लेकिन अब भी वहां तेल भारत के मुकाबले सस्ता ही है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद भारतीय रुपए में श्रीलंका में पेट्रोल 90.50 रुपए प्रतिलीटर तो डीजल 86.19 रुपए प्रति लीटर है। जो भारत के मुकाबले सस्ता ही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो