scriptसूडान आर्मी ने पैरामिलिट्री से सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द, हालात सुधरने की उम्मीद हुई धूमिल | Sudan army suspends ceasefire talks with Paramilitary | Patrika News

सूडान आर्मी ने पैरामिलिट्री से सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द, हालात सुधरने की उम्मीद हुई धूमिल

locationजयपुरPublished: May 31, 2023 06:44:31 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Sudan Violence: सूडान में चल रही हिंसा को डेढ़ महीना हो चुका है। इससे देश में हालात काफी खराब चल रहे हैं। हाल ही में सूडान की आर्मी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे देश में जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद धूमिल हो गई है।

sudanese_army_suspends_ceasefire_talks.jpg

Sudan army suspends ceasefire talks

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही हिंसा को डेढ़ महीना पूरा हो चुका है। इतने समय से चल रही खूनी जंग के बावजूद दोनों पक्ष पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हालात काफी बिगड़ गए हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई हिंसा देश के कई हिस्सों में पहुंच चुकी है। सूडान में चल रही इस जंग के चलते देश में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए हैं और माहौल काफी खराब हो गया है। हाल ही में सूडान की आर्मी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे देश में जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद धूमिल हो गई है।


सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द

कुछ समय पहले दोनों पक्षों के सीज़फायर पर सहमति बनी थी। पर हाल ही में सूडान की आर्मी ने सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द करने का फैसला लिया है। इससे आने वाले समय में सूडान में हालात और खराब हो सकते हैं।

https://twitter.com/Reuters/status/1663866830648115200?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों के 6 सवाल और राहुल गांधी के जवाब

मृतकों और घायलों की संख्या

यूनाइटेड नेशंस (United Nations – UN) के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 875 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 5,600 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।

करीब 14 लाख लोग विस्थापित

यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक करीब 14 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ने की संभावना है।

3 लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही हिंसा के चलते अब तक 3 लाख से ज़्यादा लोग सूडान छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जा चुके हैं। यूनाइटेड नेशंस पहले ही कह चुका है कि आने वाले समय में यह आँकड़ा 8 लाख को भी पार कर सकता है और अब कहा जा रहा है कि यह आँकड़ा 10 लाख को भी पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के सैन फ्रांसिस्को में 6 बड़े बयान! जानिए उनके मायने




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो