scriptचीन से बढ़ी टेंशन के बीच ताइवान के मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़े अधिकारी का मिला शव | Taiwan official leading missile production found dead in hotel | Patrika News

चीन से बढ़ी टेंशन के बीच ताइवान के मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़े अधिकारी का मिला शव

Published: Aug 06, 2022 12:50:44 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

China Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच जारी टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका लगा है। इसके ताइवान के डिफेन्स रिसर्च यूनिट के डेप्यूटी हेड का शव एक होटल के कमरे में मिला है। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी हत्या के पीछे साजिश की बात भी कही जा रही है।

Taiwan official leading missile production found dead in hotel

Taiwan official leading missile production found dead in hotel

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से अमेरिका-चीन के संबंधों में खटास आ चुकी है। चीन ने अमेरिका के साथ होने वाले कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत को भी रोक दिया है। चीन ताइवान को घेरकर उसपर सैन्य दबाव बनाने में लगा हुआ है। वहीं, ताइवान ने भी साफ कहा है कि वो झुकने वाला नहीं है और अपनी संप्रभुता की लड़ाई लड़ेगा। इस बीच ताइवान को तब बड़ा झटका लगा जब उसके डिफेन्स मिनिस्ट्री रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के डेप्यूटी हेड शनिवार सुबह एक होटल में मृत पाए गए। इसकी जानकारी ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने दी है।
ताइवान के ताइवान के डिफेन्स रिसर्च यूनिट के डेप्यूटी हेड Ou Yang Li-hsing शनिवार सुबह साउथ ताइवान के एक हॉटल के कमरे में मृत पाए गए। फिलहाल ताइवान की पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

वहीं, ताइवान के अधिकारियों द्वारा होटल की जांच में सामने आया है कि कोई बाहरी तत्व उनके रूम में नहीं आया है और उनकी मौत दिल की बीमारी के कारण हुई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उन्हें पहले भी दिल से जुड़ी बीमारी की शिकायत रही और कार्डीऐक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें

ताइवान यात्रा के बाद चीन ने नैंसी पेलोसी पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि ओ यांग Pingtung के दक्षिणी काउंटी के बिजनस ट्रिप पर थे। इसी वर्ष उन्होंने डेप्यूटी चीफ का पदभार ग्रहण किया था। ओ यांग चीन के अकादेमी साइंस के वाइस प्रेसीडेंट भी थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो ताइवान के मिसाइल प्रोडक्शन का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से नहीं हुई है। डेप्यूटी चीफ की मौत ऐसे समय में हुई है जब चीन ताइवान को चारों तरफ से घेर कर एक के बाद एक फायर ड्रिल कर रहा है।

बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान के दौरे से भड़के चीन ने दबाव बनाने के लिए ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है। ताइवान के 6 प्रमुख पोर्ट चीन के निशाने पर है। हालांकि, चीन को जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य अभ्यास तुरंत बंद करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें

चीन ने ताइवान के समुद्री तट के पास दागीं 11 मिसाइलें, पांच जापान के इलाके में गिरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो