scriptतालिबान का फरमान: पर्दे में रहेंगी महिलाएं तो ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा, अमरीका ना दे संस्कृति में दखल | Taliban decree only women wearing hijab will get jobs and education | Patrika News

तालिबान का फरमान: पर्दे में रहेंगी महिलाएं तो ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा, अमरीका ना दे संस्कृति में दखल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2021 06:17:45 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि देश में सिर्फ हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिलेगा।

taliban_hizab.png

तालिबान ने अफगानिस्तान में रहने वाली महिलाओं की नौकरी और शिक्षा को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। तालिबान के फरमान के अनुसार, अफगानिस्तान में महिलाओं को पर्दे में रहना होगा। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि देश में सिर्फ हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिलेगा। साथ ही तालिबान ने अमरीका को भी साफ कहा है कि वह उनके देश की संस्कृति को बदलने की कोशिश न करें।

‘संस्कृति’ में माना जाएगा हस्तक्षेप
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक अमरीकी न्यूज चैनल से कहा है कि महिलाओं के अधिकार को लेकर अमरीका अपना नजरिया अफगानिस्तान पर न थोपे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अमरीका ऐसा करता है तो इसे उनकी संस्कृति में हस्तक्षेप माना जाएगा। सुहैल शाहीन का कहना है कि हिजाब के बिना महिलाओं की शिक्षा का विचार पश्चिमी है और यह अफगानिस्ता की संस्कृति के अनुकूल नहीं ह। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि तालिबान इसके पक्ष में नहीं है।

यह भी पढ़ें— तालिबान के साथ पाकिस्तान के गठजोड़ की फिर खुली पोल, तालिबान सरकार के ऐलान से पहले काबुल पहुंचे ISI चीफ

taliban_hizab_2.png

पर्दे में रहकर काम और शिक्षा से कोई समस्या नहीं
तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि अगर अफगानिस्तान में महिलाएं हिजाब में रहेंगी तो महिलाओं के अधिकार को लेकर कोई मुद्दा नहीं होगा। उनका कहना है कि यहां महिलाएं हिजाब में रहकर काम कर सकती हैं और शिक्षा भी ले सकती हैं। सुहैल का कहना है कि हिजाब में रहने पर महिलाओं की शिक्षा या काम से तालिबान को कोई दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें— तालिबानियों ने काबुल में जश्न में चलाई गोलियां, 17 लोगों की मौत और 41 घायल

महिलाएं कर रहीं विरोध प्रदर्शन
अफगानिस्तान में तालिबान शासन के आने के बाद से महिलाओं में डर पैदा हो गया है। उनको लगता है कि तालिबान सरकार उनके अधिकार छीनी लिए जाएंगे। ऐसे में अफगानिस्तान की कुछ महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया है। काबुल में महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठा रहीं एक्टिविस्ट को तालिबानियों ने आंसू गैस छोड़कर रोकने की कोशिश की। दो दिन से प्रदर्शन कर रहीं इन महिलाओं का कहना है कि नई सरकार में उनकी भागीदारी होनी चाहिए और अहम भूमिका मिलनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो