scriptथाईलैंडः नाइट क्लब में आग लगने से 13 की मौत, 35 झुलसे | Thailand nightclub fire leaves 13 dead, 35 injured | Patrika News

थाईलैंडः नाइट क्लब में आग लगने से 13 की मौत, 35 झुलसे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2022 08:08:48 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में शुक्रवार को आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 5 अन्य घायल हो गए, जिनको नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

fire

fire

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चोनबुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नाइट क्लब में आग लग जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस घटा में 35 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिकए स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और दमकल मौके पर पहुंची। जिस समय आग लगी, उस समय नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

नाइटक्ल्ब में थी जबरदस्त भीड़
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ। नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने बताया कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1.00 बजे लगी थी। अधिकांश पीड़ित थाई नागरिक है। वहीं कुछ विदेश भी हताहत हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गोदाम में आग लगने से एक की मौत
वहीं मॉस्को में बीते बुधवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लापता हो गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीक अस्पलात में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रूस के प्रमुख ऑनलाइन विक्रेता ‘ओजोन’ के एक गोदाम में आग लगने के कारण 50 हज़ार वर्ग मीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि आग किस कारण से लगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो