scriptहोंडुरास: राष्ट्रपति की ह्त्या की नापाक साजिश बेनकाब, तीन दोषी अरेस्ट | three arrested in connection with president murder conspiracy | Patrika News

होंडुरास: राष्ट्रपति की ह्त्या की नापाक साजिश बेनकाब, तीन दोषी अरेस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2017 10:05:00 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

सितंबर 2014 में हेरनानडेज की हत्या की साजिश रचने के लिए मैक्सिको के जीसस इस्ट्रेडा और होंडुरास के विक्टर फ्लोरेस एवं कंट्रेरास को दोषी पाया गया।

होंडुरास में राष्ट्रपति जुआन आरलैंडो हेरनानडेज की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मैक्सिको के एक और होंडुरास के दो व्यक्तियों को दोषी पाया गया है। न्यायिक प्रवक्ता और सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता मालविन डुआर्टे ने बताया कि सितंबर 2014 में हेरनानडेज की हत्या की साजिश रचने के लिए मैक्सिको के जीसस इस्ट्रेडा और होंडुरास के विक्टर फ्लोरेस एवं कंट्रेरास को दोषी पाया गया। 
फ्लोरेस एंड कंट्रेरास को आपराधिक साजिश रचने का भी दोषी पाया गया है। इन लोगों को वर्ष 2015 में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। तीनों को शनिवार देर रात दोषी करार दिया गया। इन्हें 24 अप्रैल को सजा सुनायी जायेगी। 
गौरतलब है कि हेरनानडेज के पद संभालने के बाद कई ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो