scripttiktok-and-social-media-influencer-megha-thakur-dies-at-21 | Megha Thakur: मेघा ठाकुर की मौत बनी रहस्य, 21 की उम्र में दुनिया से विदा हुई टिकटॉक स्टार | Patrika News

Megha Thakur: मेघा ठाकुर की मौत बनी रहस्य, 21 की उम्र में दुनिया से विदा हुई टिकटॉक स्टार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 04, 2022 01:45:47 pm

Submitted by:

Amit Purohit

Canadian TikToker and Influencer Megha Thakur passed away: महज 21 साल की भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई टिकटॉकर और इन्फ्लुएंसर मेघा ठाकुर का बीते गुरुवार निधन हो गया। उनके माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान में कहा कि 24 नवंबर को 'अचानक और अप्रत्याशित रूप से' मेघा का निधन हो गया। मेघा सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी (body positivity) को बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय थीं। उसकी आखिरी पोस्ट 18 नवंबर को थी, जिसे उसने हैशटैग #Confidence" और #selflove के साथ कैप्शन दिया।

Megha Thakur: मेघा ठाकुर की मौत बनी रहस्य,  21 की उम्र में दुनिया से विदा हुई टिकटॉक स्टार
Megha Thakur
TikTok star Megha Thakur dies: 10 लाख फॉलोअर वाले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आत्म-सम्मान और आत्म-स्वीकृति की बात करने वाली और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने की वकालत करने वाली भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई इन्फ्लुएंसर मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। 29 नवंबर को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब उसके माता—पिता ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। हालांकि मेघा की मौत की वजह नहीं बताई गई है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.