विदेश

World Tour Joy : पोते के साथ दुनिया की सैर पर निकलीं 94 साल की दादी ‘जॉय’, भारत की यह जगह देखना चाहती हैं

World Tour News : सैर सपाटे की कोई उम्र नहीं होती। एक बुजुर्ग महिला (Old lady) के सैर सपाटे के पैशन से कमाल हो गया है। एक महिला जॉय ( Joy) ने घूमने के मामले में युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।वे दुनिया भर की सैर कर रही हैं और भारत में नेशनल पार्क ( National Park) देखने के लिए भी आएंगी ।

Apr 08, 2024 / 12:37 pm

M I Zahir

World Tourism News : उन्हें 91 वर्ष की होने तक पासपोर्ट नहीं मिला, लेकिन अमरीका के सभी 63 राष्ट्रीय उद्यानों का दौरा करने वाली सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बनने के एक साल बाद अब 94 साल की ‘ग्रैंडमा जॉय’ रयान ( Grandma Joy ) अपने 42 वर्षीय पोते ब्रैड रयान ( Brad Tyan) के साथ दुनिया की सैर पर निकली हैं।

 

Tourism News : यह दादी पोते की जोड़ी 2023 में राष्ट्रीय उद्यानों की खोज से वायरल हुई अब दुनिया के सभी सात महाद्वीपों की यात्रा करने की तैयारी में है। कभी उनके पास सफर के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन इंस्टाग्राम ( Instagram) पर वायरल होने के बाद उन्हें खूब प्रायोजक मिल रहे हैं। पोता रयान कहता है दादी दुबारा जाने के लिए किसी जगह पर नहीं जाती, इसलिए पूरी जिंदादिली के साथ उस जगह का आनंद लेती हैं।

 

Tourist News : यह जोड़ी पहले ही तीन महाद्वीपों की यात्रा कर चुकी है, पिछले साल कनाडा () में बानफ नेशनल पार्क () के साथ उन्होंने अफ्रीका में अंबोसेली नेशनल पार्क () व मसाई मारा नेशनल रिजर्व () का दौरा किया। उनकी सबसे हालिया यात्रा दक्षिण अमरीका () की थी, जहां उन्होंने इक्वाडोर की यात्रा की, गैलापागोस द्वीप समूह के साथ-साथ चिली में भी समय बिताया। दादी जॉय कहती हैं, ‘विशाल गैलापागोस कछुओं ( )को देखना बहुत ही अद्भुत था।’

 

Tourism News : दोनों सितंबर 2015 में एक साथ निकल पड़े। पोते ने बताया, ’85 साल की उम्र में दादी ने अपने जीवन का पहला पहाड़ देखा, पहली बार चढ़ीं और पहली बार कैंपिंग के लिए गईं और एयर गद्दे से दो बार गिरीं और कोई शिकायत नहीं की।’ इस जोड़ी ने एक साथ 63 अमरीकी नेशनल पार्क की यात्रा करने की योजना बनाई। सीमित पदयात्रा के अनुभव वाली बुजुर्ग महिला के लिए यह बहुत बड़ी बात थी, इसलिए उन्होंने इसमें पूरा समय लिया। पोते ने बताया, हमें इसे करने में लगभग आठ साल लग गए। हर यात्रा के बीच हम दो महीने का ब्रेक लेते हैं।

 

 

Tourism in India : अपनी दक्षिण अमरीका की यात्रा के बाद यह जोड़ी ओहियो में वापस आ गई है, लेकिन इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे हैं। वे एशिया की ओर जाने और संभवतः भारत के राष्ट्रीय उद्यानों का दौरा करने, या ऑरंगुटान देखने के लिए बोर्नियो की यात्रा करने की उम्मीद करते हैं। इसके बाद यूरोप की यात्रा करने का मन है। यात्रा की ‘जबरदस्त एंडिंग’ करते हुए अंत में अंटार्कटिका जाने का प्लान है।

 

 

 

हम सभी बढ़ती उम्र में संभावनाओं के बजाय सीमाओं के बारे में सोचते हैं। दादी जॉय हमें उन संभावनाओं की याद दिलाती हैं, जो अभी भी मौजूद हैं।

 

-पोता रयान।

….

जितना मैंने सोचा था, मुझमें उससे कहीं अधिक धैर्य आ गया है। मुझे लगता है कि उम्र वास्तव में सिर्फ एक नंबर है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

-दादी जॉय।

यह भी पढ़ें

NRI Special : प्रवासी भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद है गांधी,पटेल और मोदी का प्रदेश! कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में

NRI Special : Gujarat tourism अगर आपको टूरिज्म का शौक है तो गुजरात के इन पर्यटन स्थलों पर जाना न भूलें

Hindi News / world / World Tour Joy : पोते के साथ दुनिया की सैर पर निकलीं 94 साल की दादी ‘जॉय’, भारत की यह जगह देखना चाहती हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.