
Most Powerful Islamic Country: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर पूरी दुनिया के देशों की सांसें ऊपर-नीचे हो रही हैं, कि कहीं ये जंग छिड़ ही नहीं जाए। इजरायल (Israel Iran War) का साथ देने के लिए अमेरिका उतर आया है तो उधर ईरान ने मुस्लिम देशों को एकजुट कर इजरायल से युद्ध की अपील की है। ऐसे में अब चारों तरफ ये चर्चा है कि मुस्लिम देश (Muslim Country) कितने ताकतवर हैं जो ईरान उनकी मदद मांग रहा है, और कौन सा मुस्लिम देश इन सबमें सबसे ज्यादा ताकतवर है तो इसका जवाब मिल गया है। दरअसल ग्लोबल फायर इंडेक्स की रिपोर्ट में ताकतवर देशों की रैंकिंग की गई है जिसमें पता चला कि कौन सा मुस्लिम देश सबसे ज्यादा मजबूत और ताकतवर है।
ग्लोबल फायर इंडेक्स की रैंकिंग में इस्लामिक देश तुर्किए (Turkey) को 145 पॉवरफुल देशों की सूची में 8वीं रैंक मिली है। तुर्किए के पास 8 लाख 83 हजार सैनिक हैं। जिसमें से साढ़े 3 लाख सक्रिय हैं, वहीं रिज़र्व 3 लाख 78व हजार हैं। इसके पास डेढ़ लाख पैरामिलिट्री फोर्स हैं। एयरफोर्स जवान 1 लाख 15 हजार हैं और नेवी जवान 1 लाख हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) इस लिस्ट में तुर्किए से एक नंबर पीछे है। य़ानी पाकिस्तान दुनिया का 9 वां सबसे ताकतवर और दूसरा सबसे ताकतवर मुस्लिम देश है।
पाकिस्तान के बाद इंडोनेशिया, ईरान, मिस्र, सऊदी अरब, अल्जीरिया, बांग्लादेश, इराक, संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE, हैं। हालांकि इनमें दुनिया के टॉप 20 ताकतवर देशों में इंडोनेशिया, ईरान, मिस्र ही हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
05 Oct 2024 12:45 pm
Published on:
05 Oct 2024 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
