scriptTurkiye Syria Earthquake Researcher Frank Hoogerbeets Predicted Turkey Syria Earthquake Before Three Days | इस शख्स ने तीन दिन पहले ही कर दी थी तुर्की-सीरिया में भूकंप की भविष्यवाणी, लोगों ने उड़ाया था मजाक | Patrika News

इस शख्स ने तीन दिन पहले ही कर दी थी तुर्की-सीरिया में भूकंप की भविष्यवाणी, लोगों ने उड़ाया था मजाक

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2023 09:35:53 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Turkiye Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है। इस भूकंप से अभी तक करीब 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई इमारतें ढह गई। भूकंप के बाद तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। दूसरी ओर भूकंप से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया जाता है कि इस भूकंप की भविष्यवाणी तीन दिन पहले ही कर दी गई थी।

 

 

 

turkey_eartquake.jpg
Turkiye Syria Earthquake Researcher Frank Hoogerbeets Predicted Turkey Syria Earthquake Before Three Days

Turkiye Syria Earthquake: य़गल्फ कंट्री तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही मची है। इन दोनों देशों में भूकंप से अभी तक करीब 4300 लोगों की मौत हो गई है। 15 हजार से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। दोनों देशों में भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच एक नई जानकारी सामने आई, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आएगा, इस बात की भविष्यवाणी तीन दिन पहले ही कर दी गई थी। लेकिन तब इस भविष्यवाणी का लोगों ने मजाक उड़ाया था। अब लोग सोच रहे हैं कि उस भविष्यवाणी को सच मान पहले से ऐहितायत बरता जाता तो जान-माल का नुकसान कम होता। भूकंप की यह भविष्यवाणी भूकंपीय गतिविधि का अध्ययन करने वाले सोलर सिस्टम जियोमेट्री सर्वे (SSGEOS) के एक रिसर्चर्स फ्रैंक हूगरबीट्स ने तीन फरवरी को ही कर दिया था। लेकिन तब उनकी बातों को हल्के में लिया गया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.