ब्रिटेन में क्रिसमस पर सबसे बड़ी हड़ताल, रेल और एयरपोर्ट सेवाएं होंगी बाधित
Published: Dec 11, 2022 11:05:25 am
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौती सामने आने वाली है। यहां रेलवे और एयरपोर्ट कर्मचारी क्रिसमस के दिन हड़ताल करने वाले हैं। ये हड़ताल कर्मचारियों की मांग को पूरा न किए जाने पर होने वाली है। इस हड़ताल से यात्रियों और टूरिस्ट को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


UK set for Christmas travel disruption amid air and rail strikes
ब्रिटेन में जो लोग छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं, उन्हें क्रिसमस के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ब्रिटेन में बीते 30 साल की सबसे बड़ी हड़ताल होने जा रही है। ये महाहड़ताल क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान हो रही है। इसमें बस, रेलवे, एयरपोर्ट, एंबुलेंस, नर्सिंग और पोस्टल स्टाफ समेत कई विभागों के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल के कारण क्रिसमस के दौरान ब्रिटेन आने वाले टूरिस्ट को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।