scriptUkraine says shot down 26 Russian attack drones overnight | रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली कामयाबी, एक रात में मार गिराए 26 ड्रोन्स | Patrika News

रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली कामयाबी, एक रात में मार गिराए 26 ड्रोन्स

locationजयपुरPublished: Jul 11, 2023 01:29:23 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 16 महीनों से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में बीती रात यूक्रेन को कामयाबी मिली है। क्या है यूक्रेन की बड़ी कामयाबी? आइए जानते हैं।

downed_drone.jpg
Ukraine shoots down Russian drones

द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद हुए सबसे बड़े युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। हम बात कर रहे हैं रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध की। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग करने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध अब तब जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही कई शहरों में भीषण तबाही मच चुकी है। अब तक रूसी आर्मी यूक्रेन पर कई खतरनाक हमले कर चुकी है। इनमें ड्रोन्स, मिसाइलों, बम, गोलियों और दूसरे कई हथियारों का इस्तेमाल किया जा चुका है और अभी भी किया जा रहा है। पर बीती रात यूक्रेन को रूस के खिलाफ एक कामयाबी मिली।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.