नई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 04:46:42 pm
Tanay Mishra
Ukraine In NATO: रूस से युद्ध के बाद यूक्रेन के नाटो का मेंबर बनने की चर्चाएं और तेज़ हो गई थी। यूक्रेन लंबे समय से नाटो में शामिल होना चाहता है, पर रूस शुरू से ही इसके खिलाफ रहा है। अब हाल ही में नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के बारे में बड़ा बयान दिया है।
यूक्रेन (Ukraine) लंबे समय से नाटो का मेंबर बनना चाहता है। नाटो यानि की North Atlantic Treaty Organization, 30 देशों का एक ऐसा ग्रुप है, जिसमें 28 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमरीकी देश शामिल हैं। नाटो में शामिल जितने भी मेंबर देश हैं, सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इससे नाटो में शामिल छोटे देशों को काफी मदद मिलती है। इसी वजह से यूक्रेन काफी समय से नाटो में शामिल होना चाहता है, पर रूस (Russia) शुरू से इसके खिलाफ है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की एक बड़ी वजह यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की इच्छा भी थी। अब हाल ही में नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है।