यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में लगातार दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। यूक्रेन के कई शहर खंडहरों में तब्दील हो गए हैं। यही नहीं हजारों लोगों का जान भी जा चुकी है। लेकिन इन सबसे ज्यादा जो जुल्म हो रहा है वो यूक्रेन की युवितयों और बच्चियों पर हो रहा है।
यूक्रेन ने रूस पर कर दी एयरस्ट्राइक, ऑयल डिपो पर रॉकेट से हमला
रूसी सैनिक दस साल की बच्चियों का भी रेप कर रहे हैं। यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंको ने दावा किया है कि, रूस के सैनिक ना सिर्फ लोगों को कत्ल कर रहे हैं, बल्कि युवतियों और बच्चियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।
Tortured body of a raped and killed woman. I’m speechless. [email protected] is paralyzed with anger and fear and hatred. #StopGenocide #StopPutinNOW pic.twitter.com/Kl0ufDigJi
— Lesia Vasylenko (@lesiavasylenko) April 3, 2022
शरीर पर बना रहे निशान
लेसिया वासिलेंक ने कहा कि रूसी सैनिक 10 साल की उम्र की लड़कियों का रेप करके उनके शरीर पर स्वास्तिक जैसे निशान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने बच्चियों और कम उम्र की लड़कियों के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं।
लेसिया ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'बलात्कार और हत्या कर दी गई महिलाओं का क्षत-विक्षत शव। मैं अवाक हूं। मेरा मन क्रोध और भय और घृणा से भरा हुआ है।'
मना करने पर महिलाओं को फांसी पर लटकाया
लेसिया वासिलेंक ने पिछले महीने भी दावा किया था कि रूसी सेना उन महिलाओं का बलात्कार कर रही है और उन्हें फांसी पर लटका रही हैं, जो अपने बर्बर आक्रमण से बचने में असमर्थ हैं।
वासिलेंको ने कहा था कि 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं ने भीषण हमलों को रोकने के लिए पुतिन की सेना की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।