scriptUS: 2 people shot dead at a gurdwara in California | अमरीका में फिर खूनी तांडव, कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, दो की हालत गंभीर | Patrika News

अमरीका में फिर खूनी तांडव, कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, दो की हालत गंभीर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2023 09:01:19 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अमरीका | सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय का कहना है, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों ने गोली चलाई। शूटिंग घृणा अपराध से संबंधित नहीं है, यह दो लोगों के बीच हुई गोलीबारी है जो एक-दूसरे को जानते थे।

California
California

संयुक्त राज्य अमरीका पिछले कुछ वर्षों में कई घातक गोलीबारी के साथ देश में बंदूक हिंसा के बैक-टू-बैक मामले सामने आ रहे है। अमरीका में एक बार फिर खूनी तांडव देखने को मिला है। कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में 2 लोगों को गोली लगी। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार शूटिंग दोपहर 2.30 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.