विदेश

यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 2,485 करोड़ की सैन्य सहायता का किया ऐलान

US Announces More Help For Ukraine: रूस के ख़िलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका एक बार फिर आगे आया है।

Mar 13, 2024 / 01:34 pm

Tanay Mishra

US Military aid for Ukraine

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से भी ज़्यादा समय से जारी है। पुतिन का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था पर अभी तक पुतिन को इसमें कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और जान-माल का नुकसान भी किया है, पर फिर भी पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं। रूस की सेना को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और उन्हें यूक्रेन के कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है।

यूक्रेन की कुछ देशों ने काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। पर पिछले कुछ महीनों से अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली एक्स्ट्रा मदद का बिल पास नहीं हो पाया। रिपब्लिक पार्टी के सांसदों ने इसे रोक दिया था। पर अब एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका आगे आया है।


यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने किया 2,485 करोड़ की सैन्य सहायता का ऐलान

यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने 300 मिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता का ऐलान किया है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू 2,485 करोड़ से भी ज़्यादा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन ने यूक्रेन की मदद के लिए यह फैसला लिया है।

https://twitter.com/Reuters/status/1767709661497872610?ref_src=twsrc%5Etfw


अमेरिका देगा यूक्रेन को कई हथियार

300 मिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता के अंतर्गत अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई हथियार दिए जाएंगे। इनमें लॉन्ग रेंज मिसाइलें, रॉकेट्स, एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-टैंक हथियार, आर्टिलरी शैल्स, बंदूकें, गोलियाँ और दूसरे ज़रूरी हथियार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Boeing Audit: 89 जांचों में से 33 में फेल हुई कंपनी

संबंधित विषय:

Home / world / यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 2,485 करोड़ की सैन्य सहायता का किया ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.