scriptफिर गोलीबारी से दहला अमेरिका: फ्रीडम डे परेड में फायरिंग से 6 लोगों की मौत, 57 घायल | US Independence Day shooting, Six dead and many injured | Patrika News

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका: फ्रीडम डे परेड में फायरिंग से 6 लोगों की मौत, 57 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2022 07:56:44 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है और 57 अन्य घायल हुए हैं। घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है। ताजा जानकारी अनुसार, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

us independence day shooting

us independence day shooting

अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर का कहर देखने को मिला है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 57 घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद अफरा-तफरी फैल गई। दहशत की वजह से परेड देखने आए लोग अपना सामान छोड़कर भागने लगे। फायरिंग की यह घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

अभी तक नहीं ली किसी ने जिम्मेदारी
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाईलैंड पार्क में सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई और वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। परेड देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमलावर ने छत से बरसाई अंधाधुंध गोलियां
पुलिस का कहना है कि हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध गोलियां बरसाई। परेड स्थल से जान बचाकर भागने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने खून से सनी कई लाशें देखी हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की गई। ताजा जानकारी अनुसार, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें

कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल



18 से 20 साल का है हमलावर
हाईलैंड पार्क के सिक्योरिटी चीफ क्रिस ओ’नील का कहना है कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की फोटो जारी की है। संदिग्ध का नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी है। इसकी उम्र 18 से 20 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने राइफल बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें

तालिबान राज में हर दिन 1 या 2 अफगान महिलाएं कर रहीं आत्महत्या, पूर्व डिप्टी स्पीकर का दावा



इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं : राष्ट्रपति बाइडन
जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं। मैंने शूटर की तत्काल खोज में सहायता के लिए संघीय कानून प्रवर्तन को आदेश दिया है। अमेरिका में पिछले कुछ लगातार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो