scriptसाइकिल से गिरे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा-मैं अच्छा हूं | US President Joe Biden fell from the bicycle, said - I am fine | Patrika News

साइकिल से गिरे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा-मैं अच्छा हूं

locationनई दिल्लीPublished: Jun 19, 2022 10:58:43 am

US President Joe Biden: परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक हादसा हो गया। वह साइकिलिंग करने के बाद जब रुके तो अचानक गिर गए, इसके बाद वह सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेते हुए उठे और कहा मैं ठीक हूं।
 

us-president-joe-biden-fell-from-the-bicycle-said-i-am-fine.jpeg

US President Joe Biden fell from the bicycle, said – I am fine

US President Joe Biden: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में समुद्र तट के पास हेनलोपेन स्टेट पार्क में साइकिलिंग करते हुए हादसे का शिकार हो गए। साइकिलिंग करने के बाद वह जैसे ही रूके तो लड़खड़ा कर गिर गए। हालांकि इस हादसे में उन्हे किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह से ठीक है। गिरने के वह सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेते हुए तुरंत उठे और कहा मैं ठीक हूं। दरअसल वह अपने परिवार के साथ वीकेंड की छूट्टी मनाने गए थे, वहां उन्होंने साइकिलिंग का लुफ्त उठाया।
आपको बता दें कि उन्होंने शुक्रवार को अपनी शादी की 45वीं सालगिरह मनाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ लंबी छूट्टी मना रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि पुतिन कहां थे? उन्होंने ही धक्का दिया ना? वहीं दूसरा कहता है कि जैसे-जैसे शेयर मार्केट गिर रहा है वैसे ही ये गिर गए।
https://twitter.com/JoeBiden?ref_src=twsrc%5Etfw

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गिरने की खबर को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की और कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक हैं, उन्हें चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है। वह अभी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हैं।

सबसे उम्रदराज अमरीकी राष्ट्रपति हैं जो बाइडन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन सबसे ज्यादा उम्रदराज अमरीकी राष्ट्रपति हैं। वह संयुक्त राज्य अमरीका के 46 वे राष्ट्रपति हैं। बताया जा रहा है कि वह 2024 में दूसरे कार्यकाल के लिए भी अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेगे।

ट्रेंडिंग वीडियो