script

अमरीकी सिख हमलाः हमलावर का स्कैच जारी, 4 लाख का इनाम भी

locationचुरूPublished: Mar 11, 2017 07:28:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

सिख व्यक्ति को उसके घर के बाहर गोली मारने के मामले में पुलिस ने हमलावर का स्कैच जारी किया है। व्हाइट कलर का ये शख्स करीब 6 फीट लंबा है और इसकी उम्र 35-40 के बीच है।

सिख व्यक्ति को उसके घर के बाहर गोली मारने के मामले में पुलिस ने हमलावर का स्कैच जारी किया है। व्हाइट कलर का ये शख्स करीब 6 फीट लंबा है और इसकी उम्र 35-40 के बीच है। हमलावर का कोई सुराग ना मिलने के चलते अधिकारियों ने इनाम का ऐलान किया। पुलिस ने इस व्यक्ति का सुराग देने वाले को 6 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए ) का इनाम देने की घोषणा की है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंट पुलिस चीफ केन थॉमस ने कहा कि नकाबपोश व्यक्ति ने भारतीय मूल के व्यक्ति को इसलिए गोली मारी, क्योंकि वो दूसरे धर्म से था। थॉमस ने कहा कि इस तरह के नफरत बढ़ाने वाले अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थॉमस ने कहा कि हेट क्राइम की आशंका के चलते दीप राय मामले की जांच गहराई से करनी होगी। अभी हम इस केस की जांच में शुरुआती स्तर पर पहुंचे हैं।
थामस ने कहा कि अगर ये हमला नस्ल, लिंगभेद, अलग देश या धर्म का होने के चलते हुआ है, तो हम लोगों को भरोसा दिलाते कि इस मामले को सुलझाने में ताकत लगा देंगे।




एफबीआई भी कर रही है जांच 

एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है। एफबीआई सीएटल के प्रवक्ता एयन डाईट्रीच का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे साझा जांच के जरिये, केंट पुलिस विभाग की सहायता कर रही है। 



क्या हुआ था 
3 मार्च को केंट में दीप राय नाम के अमरीकी सिख को एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। गोली राय की बांह में लगी थी। हमलावर बोला था- अपने देश वापस चले जाओ…। घटना के करीब एक हफ्ते बाद केंट पुलिस ने हमलावर का एक स्कैच जारी किया है। 

ट्रेंडिंग वीडियो