8 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली, आरोपी ने किया सुसाइड
USA Mass Shooting में दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें से 8 साल के बच्चे की हालत बेहद नाजुक है क्योंकि इसके सिर पर हमलावर ने गोली मारी है। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बाउचर्ड ने कहा कि ये हमला बीते शनिवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे रोचेस्टर हिल्स, मिशिगन में पार्क के सामने हुआ। जब एक शख्स गाड़ी से उतरा और 9 mm सेमीऑटोमैटिक ग्लॉक से गोलीबारी करने लगा। सड़क से शुरू हुई गोलीबारी पार्क तक चली गई। शूटर आगे बढ़ता जा रहा था औऱ बार-बार गन लोड कर गोली चलाता जा रहा था। पुलिस के मुताबिक शूटर ने 28 बार फायरिंग की। बुचार्ड ने कहा कि ये भयानक मंजर कुछ ऐसा था कि वहां भागदौड़ मच गई थी। लोग अपने बच्चों को संभालते नजर आ रहे थे। कोई किसी को कुचलकर जान बचाकर भाग रहा था तो कोई गोली लगने से नीचे गिर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर जो उसके घर पर रेड डालने पहुंची तो आरोपी वहां पर मृत मिला। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तो लग रहा है आरोपी ने आत्महत्या की है बाकी जांच के बाद पता लग पाएगा। आरोपी के घर से और बंदूकें भी बरामद की गई हैं।
न्यू जर्सी में 2 भारतीय महिलाओं पर हमला, गर्भवती की मौत
वहीं दूसरा गोलीबारी का मामला मिशिगन से 1300 किलोमीटर दूर न्यू जर्सी (New Jersey) में हुआ। यहां पर बंदूकधारी हमलावरों ने दो भारतीय महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है, उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि मरने वाली युवती गर्भवती भी थी। ये दोनों चचेरी बहनें थीं और भारत के पंजाब के जालंधर की रहने वाली थीं। जांच में पता चला है कि जिस शख्स ने इन्हें गोली मारी है वो भी भारतीय है। उसका नाम गौरव गिल है और कुछ दिन पहले इन बहनों का उस शख्स से झगड़ा हुआ था। ये वारदात उस वक्त हुई जब गर्भवती युवती का पति बाहर गया हुआ था। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को पकड़ लिया है अब आगे की कार्रवाई जारी है।