scriptUSA President threaten Saudi Arab Prince, Who is now a friend of Saudi | अमरीका को सऊदी अरब को धमकी देने की क्यों पड़ी जरूरत, अब किसके साथ है ये शक्तिशाली अरब देश? | Patrika News

अमरीका को सऊदी अरब को धमकी देने की क्यों पड़ी जरूरत, अब किसके साथ है ये शक्तिशाली अरब देश?

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2022 03:57:15 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

अमरीका इन दिनों परेशान है कि दुनिया उसके इशारों पर नहीं चल रही। जो लोग इशारों पर अमरीका की बात समझते थे उनको अब धमकाने की जरूरत पड़ रही है। जी हां, अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब को चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात में तेल की उत्पादन को कम करने के ओपेक प्लस के फ़ैसले के 'परिणाम' होंगे। ओपेक प्लस ने पाँच अक्तूबर को तेल के उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कमी का फैसला लिया था। अमरीका की तमाम कोशिशों के बाद भी ओपेक प्लस के देशों ने अमरीका की मंशा के उलट फ़ैसला किया।

biden_threaten_saudi_prince_over_crude_oil_production_reduction.jpg
ओपेक प्लस तेल निर्यात करने वाले 23 देशों का समूह है। यह समूह मिलकर यह तय करता है कि कितना तेल उत्पादन किया जाए और दुनिया के बाज़ार में कितना तेल बेचा जाए। ओपेक का गठन 1960 में हुआ था। दुनिया भर के कच्चे तेल का 30 फ़ीसदी हिस्सा ओपेक देशों से आता है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो रोज़ाना एक करोड़ बैरल तेल का उत्पादन करता है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.