नई दिल्लीPublished: Sep 15, 2023 02:04:22 pm
Tanay Mishra
Li Shangfu Missing: चाइनीज़ रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले करीब 17 दिन से गायब हैं। हाल ही में इस बारे में अमेरिका ने सवाल उठाया है।
चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग (Qin Gang) कुछ महीने पहले ही गायब हो गए थे और अभी भी गायब ही हैं। इसी वजह से उन्हें उनके पद से भी हटा दिया गया था। अब चीन के एक और मंत्री के गायब होने की खबर सामने आई है। इस बार चीन के रक्षा मंत्री गायब हो गए हैं। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) पिछले करीब 17 दिन से गायब चल रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्री का इस तरह से गायब हो जाना हैरानी की बात है। हाल ही में इस बारे में अमेरिका (United States Of America) ने सवाल उठाया है।