विदेश

फिनलैंड का बड़ा फैसला, रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश

Finland’s Big Decision: फिनलैंड ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है फिनलैंड का यह फैसला? आइए जानते हैं।

Mar 09, 2024 / 01:20 pm

Tanay Mishra

Car with Russian license plate

रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ जंग छेड़ने की वजह से कई देश रूस के खिलाफ हो गए। इन देशों में वो देश भी शामिल हैं जिनकी बॉर्डर रूस से लगती है। फिनलैंड (Finland) की बॉर्डर भी रूस से लगती है और युद्ध के बाद से ही फिनलैंड ने खुले तौर पर रूस का विरोध भी किया है। रूस के खतरे के चलते फिनलैंड पिछले साल नाटो (NATO – North Atlantic Treaty Organization) में भी शामिल हो गया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में भी हिस्सा लिया। अब हाल ही में फिनलैंड ने रूस के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है।


रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश

फिनलैंड के फैसले के अनुसार रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को फिनलैंड छोड़ना होगा। यह फैसला फिनलैंड के कस्टम कंट्रोल डिपार्टमेंट के प्रमुख सैमी रक्षित (Sami Rakshit) ने लिया और शुक्रवार को इसकी जानकारी भी दी।

16 मार्च तक छोड़ना होगा देश

फिनलैंड से बॉर्डर लगने की वजह से रूस से कई लोग अपने व्हीकल्स में ही बॉर्डर पार करके आ जाते हैं। पर अब उन सभी को 16 मार्च तक अपने व्हीकल्स के साथ फिनलैंड छोड़कर जाना होगा।

https://twitter.com/Azovsouth/status/1766061683179450422?ref_src=twsrc%5Etfw


फैसले का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी जांच

सैमी ने यह भी साफ कर दिया कि फैसले का पालन करते हुए रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले व्हीकल्स चलाने वाले जो लोग 16 मार्च तक फिनलँड नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ जांच होगी।

एंट्री पहले ही हो चुकी है बैन

फिनलैंड ने रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री पिछले साल ही बैन कर दी थी।

लिथुआनिया भी ले चुका है फैसला

इससे पहले लिथुआनिया (Lithuania) भी फैसला ले चुका है कि रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले व्हीकल्स को 11 मार्च तक देश छोड़ना होगा। लिथुआनिया, जो रूस के पडोसी देश है, ने भी पिछले साल ही रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री बैन कर दी थी।

दूसरे पडोसी देशों ने भी बैन की एंट्री

पोलैंड (Poland), लातविया (Latvia) और एस्टोनिया (Estonia) ने भी रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री को पिछले साल बैन कर दिया था। ये सभी रूस के पडोसी देश हैं।

यह भी पढ़ें

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Hindi News / world / फिनलैंड का बड़ा फैसला, रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.