scriptVIDEO: Elon Musk declares himself chief twit, reaches Twitter office | VIDEO : एलन मस्क ने खुद को घोषित किया Chief Twit, बॉथरूम Sink हाथ में लेकर पहुंच गए Twitter ऑफिस | Patrika News

VIDEO : एलन मस्क ने खुद को घोषित किया Chief Twit, बॉथरूम Sink हाथ में लेकर पहुंच गए Twitter ऑफिस

locationनई दिल्लीPublished: Oct 27, 2022 11:50:33 am

Submitted by:

Swatantra Jain

अमरीका की डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क और ट्विटर की कानूनी लड़ाई पर कुछ समय के लिए विराम लगाते हुए ट्विटर खरीद की डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को 28 अक्टूबर 2022 शाम पांच बजे तक का समय दिया है। इसके पहले ही एलन मस्क ने खुद को ट्विटर का बॉस घोषित करते हुए Twitter पर अपना बायो बदल दिया है। इस बायो में मस्क ने खुद को 'चीफ ट्विट' घोषित किया है।

 

elon_musk_chief_twit_reaches_twitter_office_with_bathroom_sink_in_hand.jpg
ट्विटर डील का दिन करीब आते देख एलन मस्क ने ट्विटर पर अपना बायो बदल कर twitter office पहुंचे हैं। बदले हुए बायो में उन्होंने खुद के लिए चीफ ट्वीट लिखा है। आपको बता दें कि ट्विटर डील समाप्त होने के लिए आगामी शुक्रवार आखिरी दिन है। एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे से पहले सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के मुख्यालय का बुधवार को दौरा किया है। उन्होंने अपनी यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह एक सिंक लिए ट्विटर के मुख्यालय में घूम रहे हैं। मस्क काफी खुश नजर आ रहे हैं। मस्क ने ट्वीट कर ट्विटर के कर्मचारियों की तारीफ भी की और बताया कि उनकी वहां कुछ कूल कर्मचारियों से मुलाकात हुई।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.