scriptराजस्व शाखा ने आखिर क्या किया एेसा….भड़क गए नपाध्यक्ष | What did the revenue branch do like this. | Patrika News
होशंगाबाद

राजस्व शाखा ने आखिर क्या किया एेसा….भड़क गए नपाध्यक्ष

उद्घाटन होने के पहले केबिन को किया गंदा तो नपाध्यक्ष ने पूरी शाखा पर किया जुर्माना
शाखा में बनाए जा रहे नए केबिन का नहीं हुआ था उद्घाटन

होशंगाबादSep 02, 2019 / 08:47 pm

Rahul Saran

hoshangabad, nagarpalika, meeting, water project, fine

hoshangabad, nagarpalika, meeting, water project, fine

होशंगाबाद। नगरपालिका कार्यालय में राजस्व विभाग शाखा के लिए अलग-अलग केबिन बनाने और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। उसका उद्घाटन होने के पहले ही केबिन के पर्दों को शाखा कर्मचारियों ने गुटखा पीक से गंदा कर दिया। सोमवार को नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर गंदगी देखकर पूरी शाखा पर जुर्माना लगा दिया।
नपाध्यक्ष दोपहर करीब 3 बजे नपा कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय में तैयार किए जा रहे केबिनों का निरीक्षण किया। जब राजस्व विभाग के उस कक्ष में पहुंचे जिसका उद्घाटन होना था। यहां के पर्दे गुटखा पीक से रंगे थे, यह देखते ही उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को फटकाते हुए पूरी शाखा पर 500-500 रुपए का जुर्माना वसूलने के निर्देश जारी किए।
—-
करीब 22 कर्मचारी हैं शाखा में

नपा की राजस्व शाखा में करीब 22 कर्मचारी हैं। नपाध्यक्ष ने इसके लिए सभी को जिम्मेदार बताते हुए जुर्माना लगाया है। उन्होंने अन्य शाखाओं के कर्मचारियों को गंदगी नहीं करने की चेतावनी भी दी।
इनका कहना है
आकस्मिक निरीक्षण किया था। राजस्व शाखा कक्ष नया बना है जिसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। उसे गंदा करने पर पूरी शाखा पर जुर्माना लगाया है।

अखिलेश खंडेलवाल, नपाध्यक्ष होशंगाबाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो