script

ट्रम्प राज में मीडिया के बुरे दिन, BBC, CNN आैर न्यूयाॅर्क टाइम्स के प्रतिनिधियों को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला

Published: Feb 25, 2017 08:26:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद मीडिया से उनकी नाराजगी लगातार सामने आ रही है। अब दोनों के बीच खार्इ आैर गहरी होती जा रही है।

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद मीडिया से उनकी नाराजगी लगातार सामने आ रही है। अब दोनों के बीच खार्इ आैर गहरी होती जा रही है। मैरीलैंड में कंजरवेटिव पाॅलिटिकल एक्शन कांग्रेस में दिए संबोधन के पहले 13 मिनट ट्रम्प ने मीडिया की आलोचना में खर्च किए। इसके थोड़ी ही देर बाद व्हाइट हाउस में ट्रम्प के प्रवक्ता शाॅन स्पाइसर की प्रेसवार्ता से बीबीसी, द न्यूयाॅर्क टाइम्स आैर सीएनएन जैसे संस्थानों के पत्रकारों काे बिना कोर्इ कारण बताए प्रेसवार्ता से बाहर कर दिया गया। 
इस निर्णय के खिलाफ व्हाइट हाउस काॅरसपाॅन्डेंट एसोसिएशन ने कड़ा एेतराज जताया। इसके बाद एसोसिएटेड प्रेस आैर टाइम मैगजीन के पत्रकारों ने भी वार्ता का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ‘द न्यूयाॅर्क टाइम्स’ के संपादक डीन बेक्वे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एेसा अखबार के इतिहास में पहली बार हुआ है। 
इससे पहले मैरीलैंड में ट्रम्प ने अपने संबोधन में मीडिया की जमकर आलोचना की। टंप ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर देने वालों पर नाराजगी जाहिर की। 

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में मीडिया के अपमान की घटना को लेकर अभी तक राजनेताआें आैर पत्रकारों के बयान नहीं आए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मीडिया के साथ इस व्यवहार की तीखी आलोचना हो सकती है। 

ट्रेंडिंग वीडियो