scriptमहिला ने छह महीने में प्री-मेच्योर पेन जितनी लंबी बच्ची को दिया था जन्म, जानिए अब कैसी है उसकी हालत | woman gave birth pre mature baby size of pen | Patrika News

महिला ने छह महीने में प्री-मेच्योर पेन जितनी लंबी बच्ची को दिया था जन्म, जानिए अब कैसी है उसकी हालत

Published: Oct 18, 2021 02:35:58 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

इंग्लैंड के लिवरपूल की रहने वाली कारेन ने अपनी बेटी को साल 2017 में जन्म दिया था। उनकी बच्ची बैटी बैट सिर्फ 6 महीने यानी प्री-मेच्योर पैदा हो गई थी। वह प्री-मेच्योर थी और उसकी लंबाई सिर्फ एक पेन के बराबर थी। कारेन ने बताया कि उनकी बच्ची के जन्म से एक साल पहले उन्होंने अपने बेटे जॉर्ज को जन्म दिया था, जो 22 हफ्ते में पैदा हो गया था।
 

baby_girl.jpg
नई दिल्ली।

एक महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सुख होता है। लेकिन एक मां के लिए स्थिति तब मुश्किल भरी हो जाती है, जब उसका बच्चा स्वस्थ पैदा नहीं होता है। ऐसी ही एक खबर के मुताबिक महिला ने 6 महीने में ही एक अविकसित यानी प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की लंबाई सिर्फ एक पेन के बराबर है।
इंग्लैंड के लिवरपूल की रहने वाली कारेन ने अपनी बेटी को साल 2017 में जन्म दिया था। उनकी बच्ची बैटी बैट सिर्फ 6 महीने यानी प्री-मेच्योर पैदा हो गई थी। वह प्री-मेच्योर थी और उसकी लंबाई सिर्फ एक पेन के बराबर थी।
यह भी पढ़ें
-

अमरीका जैसे देश में चलती ट्रेन में महिला का रेप, आरोपी गिरफ्तार

कारेन ने बताया कि उनकी बच्ची के जन्म से एक साल पहले उन्होंने अपने बेटे जॉर्ज को जन्म दिया था, जो 22 हफ्ते में पैदा हो गया था। प्री-मेच्योर होने के कारण जॉर्ज सिर्फ 2 घंटे ही जिंदा रह सका था। उसकी मौत के बाद कारेन और उनके पति काफी दुखी थे।
कारेन ने बताया कि जब उनकी बेटी पैदा हुई तो वो सिर्फ 650 ग्राम की थी और एक पेन जितनी ही बड़ी थी। बच्ची को जन्म के बाद 13 महीने तक आइसीयू में रखा गया था जिससे उसकी देखरेख हो सके। जुलाई 2018 में उसे घर आने का मौका मिला जब वो एक साल से ज्यादा हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें
-

चीन ने चुपके से किया था हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, अमरीकी खुफिया एजेंसियां हैरान

महिला ने बताया कि इतनी मुश्किल भरी शुरुआत के बावजूद उनकी बेटी अब स्वस्थ है और 4 साल की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी चमत्कार की तरह है। डॉक्टरों को भी हैरानी हुई थी जब वह चुनौतीपूर्ण वक्त से बच निकली थी। कारेन की एक बड़ी बेटी और बेटा भी हैं जो अपनी छोटी बहन को देखकर बहुत खुश हैं। मां ने बताया कि बच्ची के पैदा होने के बाद से घर में बहुत सी खुशियां आ गई हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के पैदा होने के बाद से हमने कभी अच्छे वक्त देखे हैं तो कभी बुरे वक्त भी देखे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो