scriptअमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा – ‘यूक्रेन को हारने नहीं देगा अमेरिका’ | USA will not let Ukraine lose against Russia, says Lloyd Austin | Patrika News
अमरीका

अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा – ‘यूक्रेन को हारने नहीं देगा अमेरिका’

Russia-Ukraine War: रूस और युद्ध के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच अमेरिका की तरफ से युद्ध में यूक्रेन की मदद के बारे में एक बड़ा बयान दिया गया है।

नई दिल्लीMar 20, 2024 / 03:42 pm

Tanay Mishra

biden_with_zelenskyy.jpg

Volodymyr Zelenskyy with Joe Biden

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से भी ज़्यादा समय होने के बावजूद जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से युद्ध शुरू हुआ था पर अभी तक पुतिन को अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और जान-माल का नुकसान भी किया है, पर फिर भी पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं। रूस की सेना को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और उन्हें यूक्रेन के कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है। यूक्रेन की मदद करने के मामले में सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। हाल ही में अमेरिका की तरफ से इस युद्ध में यूक्रेन की मदद के बारे में एक बड़ा बयान दिया गया है।


यूक्रेन को हारने नहीं देगा अमेरिका

हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री और पेंटागन चीफ लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि यूक्रेनी सेना जिन परिस्थितियों में लड़ रही है वो बहुत मुश्किल हैं। दुर्भाग्य से यूक्रेन के नागरिक रूस के ड्रोन हमलों से पीड़ित हैं। इसलिए आज हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है। अमेरिका यूक्रेन को हारने नहीं देगा। हमारा गठबंधन ऐसा नहीं होने देगा और न ही संपूर्ण स्वतंत्र विश्व ऐसा होने देगा।”

https://twitter.com/nexta_tv/status/1770043221738946579?ref_src=twsrc%5Etfw


हाल ही में एक बार फिर की अमेरिका ने यूक्रेन की मदद

युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका की तरफ से यूक्रेन की मदद की जा रही है। पर पिछले कुछ महीनों से अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली एक्स्ट्रा मदद का बिल पास नहीं हो पाया। रिपब्लिक पार्टी के सांसदों ने इसे रोक दिया था। पर अब एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका आगे आया है। यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने 300 मिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता का ऐलान किया है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू 2,485 करोड़ से भी ज़्यादा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन ने यूक्रेन की मदद के लिए यह फैसला लिया है। 300 मिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता के अंतर्गत अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई हथियार दिए जाएंगे। इनमें लॉन्ग रेंज मिसाइलें, रॉकेट्स, एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-टैंक हथियार, आर्टिलरी शैल्स, बंदूकें, गोलियाँ और दूसरे ज़रूरी हथियार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

न्यूयॉर्क सिविल फ्रॉड केस में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस दिन से होगी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

Home / world / America / अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा – ‘यूक्रेन को हारने नहीं देगा अमेरिका’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो