नई दिल्लीPublished: Nov 20, 2023 12:37:06 pm
Tanay Mishra
Israeli Cargo Ship Seized: हाल ही में इज़रायल से भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। किसने दिया इस वारदात को अंजाम? आइए जानते हैं।
इज़रायल का एक मालवाहक जहाज, जो भारत आ रहा था, को हाईजैक कर लिया गया है। इस मालवाहक जहाज को लाल सागर से हाईजैक किया गया। रिपोर्ट के अनुसार इस मालवाहक जहाज में अलग-अलग देशों से करीब 25 क्रू मेंबर्स थे। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि इसे किसे हाईजैक किया? इज़रायल के इस कार्गो जहाज को यमन के हूती विद्रोहियों ने हाईजैक किया है।