विदेश

भारत और पड़ोसियों की परेशानी सिल्क रोड पर मुश्किल हुई चीन की राह

चीन की महत्वपूर्ण बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) सिल्क रोड परियोजना इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। मलेशिया ने 22 बिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़) रुपए के चीनी प्रोजेक्ट पर पाबंदी लगाई है। इसमें विवादित रेल लिंक शामिल है जो देश के पूर्वी तट को जोडऩे का काम करेगा।

जयपुरOct 16, 2018 / 08:54 pm

manish singh

भारत और पड़ोसियों की परेशानी सिल्क रोड पर मुश्किल हुई चीन की राह

शायद आपने अमरीका और अन्य के बीच हुए ट्रेड वॉर पर ध्यान नहीं दिया होगा, लेकिन चीन की आर्थिक कूटनीति के लिए बीते कुछ सप्ताह अच्छे नहीं रहे। चीन की महत्वपूर्ण बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (सिल्क रोड) (बीआरआई) परियोजना इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। उसकी धीमी हुई गति उसके रुकने का अहसास करा रही है। मैं कह सकता हूं कि काम पूरी तरह रूक गया है और उसके पूरे संकेत मिल रहे हैं। उधर, मलेशिया ने 22 बिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़) रुपए के चीनी प्रोजेक्ट पर पाबंदी लगा दी है। इसमें विवादित रेल लिंक भी शामिल है जो देश के पूर्वी तट को जोडऩे का काम करेगा। मई में हुए चुनाव के बाद इस तरह के फैसले का अनुमान पहले से ही था। नजीब रजाक को अपदस्थ करने के लिए प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सफल अभियान से ये स्पष्ट हो गया कि नजीब का चीन के साथ जो रिश्ता था वो गलत निर्णय और भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा था।

अब चीन कई मसलों पर मलेशिया में भी बिखरा हुआ नजर आएगा। इसकी चेतावनी बीआरआई को लेकर संशय लगाने वालों ने पहले ही दे दी थी कि एशियाई देशों में इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। मलेशिया एकमात्र बहुचर्चित उदाहरण है। म्यांमार के योजना एवं वित्त मंत्री सोइ विन कहते हैं कि सरकार बंगाल की खाड़ी में नया बंदरगाह चाहती है। चीन के लिए ये बंदरगाह महत्वपूर्ण है। इससे हिंद महासागर से दक्षिणी चीन तक तेल पहुंचाना आसान हो जाएगा। हालांकि इसके लिए कई नीतियों को दरकिनार किया जाएगा लेकिन म्यांमार को पता है कि उसके ऊपर चीन का 40 फीसदी कर्ज है। इसी कारण सोइ संभलकर बोल रहे हैं।

पाकिस्तान ने भी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी-पेक) प्रोजेक्ट को अधर में डाल दिया है। पाकिस्तान ने पिछले साल चीन से करीब 400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। अब पाकिस्तान ने चीन को धमकी दी है कि चीन उसे कर्ज देता रहे नहीं तो वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से फंड की गुहार लगाएगा। वह उन सभी शर्तों को भी बता देगा कि किस आधार पर चीन ने इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की बात स्वीकारी थी। अनुमान है चीन को भरपाई करनी होगी। चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की राह आसान नहीं है। इस प्रकरण का वैश्विक स्तर पर असर होगा। जिससे राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनेगी क्योंकि चीन लगातार निजी क्षेत्र जैसा बर्ताव कर रहा है।

मालूम हो कि चीनी मदद का हर्जाना श्रीलंका की एक सरकार को अपनी सत्ता खोकर चुकाना पड़ा था। श्रीलंकाई सरकार को 1100 करोड़ रुपए की धनराशि चीन को ब्याज के तौर पर देनी पड़ती थी जो वहां वसूले जाने वाले कर के बराबर थी। श्रीलंका को कर्ज के बदले खाली पड़े हंबनटोटा बंदरगाह को का कुछ हिस्सा चीन को देने की नौबत आ गई थी। इस समझौते के बाद से भारत डर गया था कि चीन उसकी सीमा से महज बीस किमी. दूर स्थित बंदरगाह के पास आ गया है।

(वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत)

Home / world / भारत और पड़ोसियों की परेशानी सिल्क रोड पर मुश्किल हुई चीन की राह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.