scriptआज नागपंचमी इन राशियों के लिए रहेगी भाग्यशाली, जाने किसे क्या मिलेगा | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi | Patrika News

आज नागपंचमी इन राशियों के लिए रहेगी भाग्यशाली, जाने किसे क्या मिलेगा

Published: Jul 14, 2017 09:19:00 am

सौभाग्य नामक योग प्रात: 10.13 तक, तदन्तर शोभन नामक योग है

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 12.41 तक, दुपरान्त उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। सौभाग्य नामक योग प्रात: 10.13 तक, तदन्तर शोभन नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है।

मेष
जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो लाभदायक रहेगा।

मिथुन
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में अपने संबंध तोडऩे से बचें।

कर्क
जिन लोगों का सहयोग आपने किया था वे ही आपसे मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे।

कन्या
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा।

तुला
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृश्चिक
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु

अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मकर
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्टरी में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं।

कुम्भ
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलकें न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

मीन
अपने अकड़ू व्यवहार से सभी से दूरियां बड़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो