पूजा

धनु राशि में चन्द्रमा-सूर्य का बना योग, इन राशियों की आज लगेगी लॉटरी

कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें।

Dec 18, 2017 / 09:29 am

सुनील शर्मा

surya chandrama worship

चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि धनु राशि में रहेगा। मूल ‘तीक्ष्ण व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। गंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग अंतरात्रि ३.५३ तक, इसके बाद वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है। गंड नामक योग की प्रथम ६ घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
मेष
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
वृषभ
समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।
मिथुन
समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलकर फंस सकते हैं।

कर्क
अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। अपने आप को संभाले संगति बदलें।
सिंह
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूरस्थ स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

कन्या
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
तुला
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
धनु
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
मकर
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी।

कुम्भ
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान- दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

Home / Astrology and Spirituality / Worship / धनु राशि में चन्द्रमा-सूर्य का बना योग, इन राशियों की आज लगेगी लॉटरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.