scriptआज का शनिवार इन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, पूरी होगी हर मनोकामना | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज का शनिवार इन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, पूरी होगी हर मनोकामना

Published: Dec 23, 2017 09:42:03 am

आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है।

aaj ka rashifal

hanumanji ke totke

वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग संपूर्ण दिवारात्रि है। वज्र नामक योग की प्रथम तीन घटी शुभ कार्यों में वर्जित है। रात्रि ९.४३ से दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।

मेष
आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
वृषभ
व्यवसायिक अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन संभव है।

मिथुन
अपने वाकचातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
कर्क
दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

सिंह
जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें।
कन्या
पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

तुला
आपके अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें।
वृश्चिक
पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

धनु
परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।
मकर
जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।
कुम्भ
अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें।

मीन
आप जिन लोगो को अपना मान रहे हैं। वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो