scriptआज है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशि वालों को मिलेगी शत्रु पर विजय, बरसेगा पैसा ही पैसा | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशि वालों को मिलेगी शत्रु पर विजय, बरसेगा पैसा ही पैसा

Published: Jan 05, 2018 09:44:12 am

समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें।

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi

प्रीति नामक योग दोपहर बाद १.३७ तक, इसके बाद आयुष्मान नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। कुमार योग नामक शुभ योग सायं ७.०० से रात्रि २.१६ तक, इसके बाद अगले दिन सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग है।
मेष
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

वृषभ
दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन
समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि दे सकते हैं।
कर्क
आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आएगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह
प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।
कन्या
नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाय इस ओर ध्यान देना चाहिए।

तुला
कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।
वृश्चिक
व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे। धैर्य से काम लें, क्रोध से बचें। शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त करेंगे।
धनु
व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। धैर्य रखना जरूरी है।

मकर
नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हों। वाहन सुख सम्भव है। गाड़ी तेज न चलाएं।
कुम्भ
आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे है। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति करेंगे।

मीन
कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज सम्बंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो