scriptआज इन 4 राशियों पर होगी गजानन गणपति की कृपा, घर आएंगी ऋद्धि-सिद्धि | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज इन 4 राशियों पर होगी गजानन गणपति की कृपा, घर आएंगी ऋद्धि-सिद्धि

Published: Apr 11, 2018 09:45:46 am

अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी जरुरी मु़द्दों पर चर्चा होगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Aaj Ka Muhurat,Aaj Ka Rashifal In Hindi,daily horoscope in hindi,

how to worship gajanan ganpati

चन्द्रमा दोपहर १२.३७ तक मकर राशि में, इसके बाद कुम्भ राशि में है। शुभ नामक योग अंतरात्रि ५.२३ तक, इसके बाद शुक्ल नामक योग प्रारम्भ हो जाएगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण प्रात: ६.४१ तक, इसके बाद बवादि करण रहेंगे।
मेष
कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।
वृषभ
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन
अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी जरुरी मु़द्दों पर चर्चा होगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें।
कर्क
समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे।
सिंह
आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या
प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।
तुला
नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाए, इस ओर ध्यान देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।
धनु
व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे।

मकर
व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।
कुम्भ
नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हों। वाहन सुख संभव है।

मीन
आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हो। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो